डॉ. अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

रामेश्वरम, 27 जुलाई (वार्ता) :  पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे  अब्दुल कलाम को शुक्रवार को उनकी तीसरी  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बड़ी संख्या में सभी क्षेत्रों से छात्रों और राजनीतिक दलों के नेता रामेश्वरम में पी करंबू में डॉ कलाम की मजार पर पंक्तिबद्ध होकर सुबह से ही पुष्प अर्पित करके और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। डॉ कलाम के बड़े भाई एपीजे मोहम्मद मुतु मीरन मरायकयार और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी मजार पर दुआ की। प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शिक्षाविद, लेखक, दूरदर्शी डॉ कलाम 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में पैदा हुए थे। डॉ कलाम  2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। वह भारत के मिसाइल कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। डॉ 1998 में पोखरण-ढ्ढढ्ढ परमाणु परीक्षण और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम से भी जुड़े थे। डॉ कलाम का 27 जुलाई 2015 को शिलांग में इंडियन इंस्टीट््यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में एक व्याख्यान देने के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में रामेश्वरम में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण किया था।