प्रदेश में बारिश का क्रम जारी

शिमला, 27 जुलाई (अ.स.) : प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रीय है तथा शुक्रवार को भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रही। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी अनेक क्षेत्रों में बारिश का क्त्रम जारी रहने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला में बारिश के दिन भर जारी रहने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपनगर ढली से रोहड़ू व रामपुर जाने वाला हाईवे-5 भूस्खलन की वजह से बंद रहा। ढली पुलिस स्टेशन के पास आज दिन में भूस्खलन होने से स्थानीय प्रशासन ने इस सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए बंद रखा और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान मंडी ज़िले के गोहर में सर्वाधिक 207 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बिलासपुर के नैना देवी 131, सोलन में 100, घुमारवीं में 96, कसौली में 71, बरठीं में 70, रेणुका व सुंदनगर में 65, रामपुर व जुब्बल में 61, झंडुता में 60, मंउी में 57, भोरंज में 55, बैजनाथ मे 54, पंडोह व कुफ री में 52, कुमारसेन व बिजाई में 51, अघ्घर में 49, धर्मपुर व शिमला में 48, बिलासपुर व अर्की में 47, भराडी में 45, पांवटा साहिब में 43, कोटखाई, बंजार व सरकाघाट में 42, मैहरे व जंजैहली में 41, जुब्बड़हट्टी में 40, उना में 37, राजगढ़ में 35, सराहन में 34, बंगाणा में 31, डल्हौजी में 29, बजुआरा व भुंतर में 27, सुजानपुर टीहरा में 26, नाहन में 21, नादौन, खेरी व पालमपुर में 20, कंडाघाट में 19, जोगेंद्रनगर में 16, मशोबरा और चंबा में 15 मिलीमीटर बारिश मापी गई। भारी वर्षा के कारण हवाई सेवा और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन से इस पहाड़ी राज्य में 100 सड़कें बंद हो गए हैं। बारिश के कारण शुक्त्रवार को पूरे प्रदेश में 100 सड़कें बंद रहीं। शिमला में 46 और मंडी जोन में 44 सड़कें भूस्खलन से बाधित हैं। इसके अलावा कांगड़ा जोन में 7 और हमीरपुर में 3 सड़कों पर आवाजाही ठप्प रही। व्यापक बारिश से लोकनिर्माण विभाग को 200 करोड़ का नुक्सान हुआ है। लोकनिर्माण विभाग के एसई (वर्क्स) अजय गुप्ता ने बताया कि सबसे अधिक 91 करोड़ का नुक्सान कांगड़ा जोन में हुआ। शिमला जोन में 50 करोड़, मंडी जोन में 32 और हमीरपुर जोन में 22 करोड़ का नुक्सान पहुंचा है।कई नदियों का जलस्तर बढ़ा : राज्य के लगातार हो रही बारिश के कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कबायली ज़िले लाहौल-स्पीति के उदयपुर क्षेत्र में बादल फ टने से एक बरसाती नाले में आई बाढ़ में धांधल पुल बहने की सूचना है। इस कारण पांगी घाटी का लाहौल से संपर्क कट गया हैं तथा धांधल नाले के दोनों तरफ  दर्जनों वाहन फं स गए हैं। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की सक्रियता से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है और यह दौर 2 अगस्त तक जारी रहेगा।