दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा बढ़ा 

नई दिल्ली, 28 जुलाई - पहाड़ों में लगातार पड़ रही बारिश का प्रभाव दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे लगातार पानी के कारण दिल्ली में यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से उपर बह रहा है। इसको देखते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए 43 नावों को तैनात किया गया है। अब तक यमुना नदी का जलस्तर कश्मीरी गेट के ओल्ड आइरन ब्रिज के नज़दीक पहुंच गया है। आज करीब 11 बजे हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3,11,190 क्यूसिक पानी छोड़ा गया जिससे दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है।