खूबसूरत और सुव्यवस्थित देश है सिंगापुर

यह शो शाम को सात बजकर चालीस मिनट से लेकर आठ बजकर चालीस मिनट तक चलता है। पहले पच्चीस मिनट दो दोस्त एक लड़का और एक लड़की के मध्य की कहानी बता कर दर्शाया जाता है। उसके बाद यह आदमी और पक्षी के जीवन के प्रति संघर्ष की कहानी बता कर दर्शाया जाता है। इसका प्रस्तुतिकरण बहुत ही खूबसूरत है। इसमें लेज़र-लाइटों को अलग-अलग रंगों में बड़े ही आधुनिक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। जिसे देखकर मुंह से वाह अपने-आप ही निकल आती है। इसे देखने का अपना ही एक मज़ा है। यह अपने आपमें एक अनूठा शो है। इसे यू-ट्यूब पर भी आप देख सकते हैं। अच्छी सीट प्राप्त करने के लिए आपको वहां समय से पूर्व पहुंचना होगा। वर्ना आपको पीछे वाली सीटों पर बैठना होगा। इसका टिकट आप वहां के बूथ से या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यूनिवर्सल-स्टूड़ियो इसके बाद हमारा अगला दिन यूनिवर्सल-स्टूडियो का था। यह एक बहुत बड़ा यानि एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और थीम-बेस पार्क है जोकि मनोरंजन के लिए मनोरंजक पार्क बनाया गया है। इसे 49 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। यह सेंटोसा आइलैंड में ही स्थित है। यह 19 अप्रैल, 2008 को बनना शुरू हुआ था और यह लगभग दो वर्ष बाद पब्लिक के लिए 18 मार्च, 2010 को खोल दिया गया था और फिर एक साल बाद इसे ग्रैंड ओपनिंग के साथ 18 मार्च, 2011 को पूरी तरह से एक बड़े बदलाव और सम्पूर्ण रूप से शुरू कर दिया गया। यह मनोरंजक पार्क बहुत ही बुद्धिमता से बनाया गया है। इसमें 21 राइड में 6 रोलर झूले और 2 वाटर राइड हैं, जोकि बहुत ही साहसिक लय पैदा करने वाली हैं। इन तेज़-तर्रार झूलों को झूलने के लिए अपने भीतर काफी साहस को अर्जित करना पड़ता है। यह इतना आसान नहीं है। आम आदमी इसे दूर से देखकर ही भयभीत हो जाता है। रोलर झूले आम व्यक्ति के साहस से कुछ ज्यादा ही तेज़ लगते हैं, जिनसे आम आदमी डर जाता है और इससे दूर भागता है जैसे कि हमारे साथ हुआ। लेकिन हम जैसे लोगों के लिए एक्सलेरेटर झूला, मम्मी झूला ही काफी बेहतर रहा। नौजवानों के लिए यह बहुत ही एडवेंचरस पार्क है। जहां पर हालीवुड की थ्री-डी और फोर-डी फिल्में दिखाई जाती हैं। हालीवुड की फिल्मों के दृश्य दृश्यवान किए जाते हैं। यहां डिजनी लैंड की फिल्मों के किरदार सजीव रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत किए जाते हैं। बच्चे इसे बहुत एन्जॉय करते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत किस्म का पार्क है इसे एक दिन में पूरी तरह से नहीं देखा जा सकता। इसे पूरी तरह एन्जॉय करने के लिए कम से कम दो से तीन दिन का समय पर्याप्त है। इसके अंदर काफी सारे होटल और रेस्टोरेंट मौजूद हैं। इसमें आप टिकट लेकर ही प्रवेश कर सकते हैं। टिकट आप ऑनलाइन और वहां की टिकट खिड़की से भी तुरन्त खरीद सकते हैं। यह सिंगापुर के गर्व का एक और प्रतीक है। यह वास्तव में ही बहुत बढ़िया पार्क है। इसे देखकर अपने यहां लगने वाले मेलों की याद आ जाती है।
सी-एक्वेरियम यूनिवर्सल-स्टूडियो के द्वार से बाहर आते ही बिल्कुल इसके सामने सी-एक्वेरियम है, जिसे फिश एक्वेरियम भी कहा जाता है। इसके खुलने का समय सुबह दस बजे से सायं को सात बजे तक है। यह सोमवार से रविवार सब दिन खुला रहता है। यह सेंटोसा आइलैंड में ही मौजूद है। यह सी-एक्वेरियम आधुनिकता की एक अजब मिसाल है। यहां पर सम्पूर्ण संसार की हर प्रजाति की मछलियां मौजूद हैं। इसे कांच की आरपार दिखने वाली दीवारों से बनाया गया है। दीवार के दूसरी ओर आपको एक अलग ही दुनिया दिखती है, जहां पर आप अलग-अलग तरह की मछलियां देख सकते हैं। छत हो या दीवार आप अपने आपको हर तरफ से समुद्र से घिरा हुआ ही पायेंगे और दूसरी ओर मछलियों को तैरते हुए। यहां भी फोटों खींचने के लिए बहुत उपयुक्त वातावरण है। यहां पर आए हुए लोग आप के अक्सर एक छोटे से आग्रह पर आपकी फोटो खींचने में मदद कर देते हैं और कभी-कभी आपके बिना कहे ही वे समझ जाते हैं कि आप उनसे फोटो खिंचवाने के चाहवान हैं। यह इन्सान द्वारा बनाया गया एक अद्भुत नमूना है। इसके लिए वे लोग बधाई के पात्र हैं