दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

नई दिल्ली, 29 जुलाई - पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने अब आफत का रूप धारण कर लिया है। बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर 205.44 मीटर पर पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिससे देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसके इलावा हरियाणा की ओर से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।