हरियाणा के गांवों में बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई

चंडीगढ़, 29 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यमुनानगर के पास के गांवों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।