यमुना का जलस्तर बढ़ने से 27 ट्रेनें रद्द 

नई दिल्ली, 30 जुलाई - दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है और ऐसे में बाढ़ का खतरा कायम है। स्थिति को देखते हुए इंडियन रेलवे ने यमुना पर बने लोहे के पुल से गुजरने वाली 27 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी हैं, वहीं 7 को डाइवर्ट किया गया है। इंडियन रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि यह ट्रेनें अस्थायी तौर पर रद्द की गई है।