शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड

मुंबई, 30 जुलाई - देश के शेयर बाजारों में इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन पर पिछले सप्ताह की तेजी का असर देखा जा रहा है। दोनों ही प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 71 अंक ऊपर 37,408 और निफ्टी 22 अंक ऊपर 11,300 पर काराबोर कर रहा था। आज सुबह सेंसेक्स ने 37496 की ऐतिहासिक ऊंचाई छुई है। वहीं निफ्टी ने भी 11309 की सर्वकालिक ऊंचाई को छुआ।