दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात फिर शुरू 

नई दिल्ली, 30 जुलाई - उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने जानकारी दी है कि  दिल्ली के पुराने यमुना पुल (लोहे का पुल) पर रेल यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया है क्योंकि यमुना नदी में जलस्तर ट्रेनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित है। रेलवे के इंजीनियर लगातार पुल की हालत और इलाके के हालात पर नज़र रखे हुए हैं।