दिल्ली के बाद अब झारखंड में मिले एक ही परिवार के 7 लोगों के शव

रांची, 30 जुलाई - राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत को एक महीने भी नहीं हुए कि इसी तरह की एक घटना झारखंड में हुई है। झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां कांके थाना इलाके के बोड़या में कोल्ड स्टोरेज के पास एक की परिवार के सात लोगों का शव रहस्यमय स्थिति में मिला है।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।