अस्पताल में युवक पर फायरिंग, घायल

फिरोज़पुर, 30 जुलाई (कुलबीर सिंह सोढी, राजन अरोड़ा): फिरोज़पुर शहर के सिविल अस्पताल नज़दीक के.डी.अस्पताल के समक्ष तीन हथियारबंद नौजवानों द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों का पीछा कर 19 वर्षीय गुरकीरत नामक को गोली मार कर घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार गुरकीरत सिंह निवासी गांव किल्ली का रहने वाला हैं। नौजवान किसी रिश्तेदार का पता करने के लिए उक्त अस्पताल में आया था, तो हमलावरों ने अस्पताल के समक्ष गुरकीरत पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें गुरकीरत घायल हो गया, जब जान बचाने के लिए अस्पताल की तरफ भाग, तो दोषियों ने गुरकीरत का पीछा करके अस्पताल के अन्दर जाकर दोनों टांगों पर गोलियां मार कर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में द़ािखल करवाया गया हैं।  पुलिस ने घटना स्थल में पहुंच कर अस्पताल के अन्दर लगे हुए सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद वीडियो को खंगाल हमलावरों की पहचान कर रही हैं। इस संबंधी डी.एस.पी यादविन्द्र सिंह बाजवा से पूछा गया तो उन्होंनें कहा कि वारदात के सभी पहलुओं को इक्टठा कर व घायल कर ब्यान लेकर जल्द दोषियों को पकड़ कर सिलाखों के पीछे किया जाएगा। उन्होंनें कहा कि पुलिस की और से कार्यवाहीं शुरू कर दी गई हैं।