अदालत द्वारा शरीफ, मरियम, सफदर के खिलाफ मामले स्थगित


इस्लामाबाद, 31 जुलाई (भाषा) : पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद की याचिका पर सुनवाई को दो अगस्त तक के लिए आज स्थगित कर दिया। तीनों ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराये जाने को अदालत में चुनौती दी है। शरीफ, मरियम और सफदर ने उन्हें दोषी ठहराये जाने को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। शरीफ ने उनके खिलाफ दायर भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों को भ्रष्टाचार निरोधी अदालत को स्थानांतरित करने के लिए भी अर्जी दी है।
शरीफ को दोबारा आडियाला जेल भेजा : पाकिस्तान के सज़ायाफ्ता पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सेहत में सुधार होने के बाद आज उन्हें अस्पताल से वापस आडियाला जेल भेज दिया गया।  शरीफ (68) इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट््यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के हृदय केंद्र में भर्ती थे।