दिल्ली महिला आयोग ने एक होटल से 39 लड़कियों का किया रेस्क्यू

नई दिल्ली, 01 अगस्त - दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू किया है। ये सभी लड़कियां नेपाल से लाई गईं हैं। बता दें कि 25 जुलाई को भी दिल्ली महिला आयोग ने 16 लड़कियों को बचाया था।