तेजधार हथियारों से डॉक्टर की हत्या 

मोगा, 1 अगस्त - (गुरतेज सिंह बब्बी, सुरिन्दरपाल सिंह) - मोगा ज़िले के कस्बा बद्धनी कलां में आज प्रातःकाल शहर में ही डॉक्टरी की दुकान करते एक डॉक्टर की हत्या की ख़बर प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान मनदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 बद्धनी कलां के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मनदीप सिंह अपने घर के नज़दीक ही डॉक्टरी की दुकान करता था और आज प्रातःकाल कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए और मरीज़ को दिखाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद कस्बे की एक वीरान जगह पर उन्होंने तेजधार हथियारों से  उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी केसर सिंह और थाना बद्धनी कलां के मुख्य अफ़सर सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।