पीएनबी फ्रॉड का आरोपी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में

नई दिल्ली, 03 अगस्त - एंटीगुआ प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि भारत में वांछित मेहुल चोकसी उनके देश में है। मेहुल चोकसी को कथित तौर पर भारत में 2 अरब डालर के घोटाले का मास्टरमाइंड माना गया है। वह नीरव मोदी का मामा है। वहां की अथॉरिटी सिटीजनशिप बाइ इन्वेस्टमेंट ने ये जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि उसके प्रत्यर्पन के लिये प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर भी सरकार ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन को कहा है।