गिलगित-बाल्टिस्तान में लड़कियों के 12 स्कूलों को जलाकर किया खाक

नई दिल्ली, 04 अगस्त - पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार (3 अगस्त) की देर 12 स्कूलों को आग के हवाले कर दिया है। डायमर जिले स्थित जलाए गए ये सभी 12 स्कूल लड़कियों के हैं। अज्ञात लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। डायमर पुलिस का कहना है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों को ढूंढने की कोशिश जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अकबर चौक पर प्रदर्शन किया है। लोगों ने प्रशासन से स्कूलों को सुरक्षा देने की मांग के साथ ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।