किशोरी के साथ छेड़छाड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, 05 अगस्त - मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक किशोरी के साथ छेड़छाड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हनुमानताल थाना क्षेत्र एक 14 वर्षीय किशोरी को बाबाटोला निवासी बल्लू और पहाड़ी आये दिन छेड़छाड़ किया करते थे। बच्ची के परिजनों द्वारा इस मामले की शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।