इंडोनेशिया में भूकंप से 82 लोगों की मौत, सुनामी की चेतावनी रद्द

जकार्ता, 06 अगस्त - इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में रविवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे कम से कम 82 लोगों की मौत की खबर है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। भूकंप से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया है।