अमेरिका में एक और सिक्ख हुआ नस्ली हमले का शिकार

वाशिंगटन, 8 अगस्त - अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक और सिक्ख व्यक्ति नस्ली हमले का शिकार हुआ है। यहां दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 71 वर्षीय एक सिक्ख बज़ुर्ग को न सिर्फ़ बुरी तरह पीटा गया, बल्कि उन्होंने उस पर थूका भी। घटना बीती 6 अगस्त की है। जानकारी के मुताबिक साहिब सिंह नट नामक उक्त बज़ुर्ग राज्य के मैनटिका शहर प्रातःकाल समय एक सड़क से गुज़र रहा था। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका पीछा किया। इस बाद उन्होंने उसे रोककर और बहस करने बाद पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने न सिर्फ़ नट के पेट में लातें मारी, बल्कि उस पर थूका भी। इस दौरान उसकी पगड़ी भी सिर से उतर गई। हालांकि यह सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि एक हफ़्ते में सिक्ख भाईचारे के किसी व्यक्ति पर यह दूसरा नस्ली हमला है, जिस कारण अमेरिका में नस्ली अपराधों की बढ़ रही घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।