आ गये एशियन खेल-2018

एशियन खेल जिनको एशियाड के नाम से भी जाना जाता है और एशिया, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है, के सबसे उत्तम खेल हैं और ओ.सी.ए. ओलम्पिक कौंसिल ऑफ एशिया की ओर से करवाए जाते हैं। 1951 में जब पहले एशियन खेल भारत की राजधानी दिल्ली में हुए थे, तब से लेकर 1978 तक यह खेल एशियन गेम्ज़ फैडरेशन की ओर से करवाए गए, लेकिन 1982 से लेकर यह खेल ओ.सी.ए. की ओर से करवाए जा रहे हैं। इन खेलों को शुरू करवाने में सबसे बड़ा हाथ भारत का रहा है। ओ.सी.ए. के 45 सदस्य देशों को  इन खेलों में भाग लेने का पूरा-पूरा अधिकार है। इन खेलों को ओलम्पिक खेलों के बाद दूसरी सबसे बड़ी मल्टी स्पोर्ट्स इवैंट्स खेल होने का सम्मान हासिल है।
अगर बात करें पहले एशियन खेल (1951) की जोकि भारत में हुए थे तो उनमें सिर्फ 6 खेल इवेंट में मुकाबले करवाए गए थे। वह खेल इवेंट थे एथलैटिक्स, तैराकी, बास्केटबाल, साइक्ंिलग, फुटबॉल और वेट लिफ्ंिटग लेकिन आज के एशियन खेलों में खेल इवैंट बहुत अधिक बढ़ चुके हैं और 2018 के एशियन खेलों में लगभग 40 खेलों में 463 भिन्न-भिन्न इवैंट करवाए जाएंगे। अब बात करते हैं इस वर्ष अगले महीने से शुरू होने वाले एशियाड की, जोकि 18 अगस्त से लेकर 2 सितम्बर तक इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालमबैंग में करवाए जा रहे हैं, हालांकि इंडोनेशिया का शहर जकार्ता इन खेलों को 1962 में भी करवा चुका है लेकिन पहली बार यह किसी देश के दो शहरों में करवाए जा रहे हैं और इंडोनेशिया के यह शहर इन खेलों को करवाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इन खेलों के लिए इन दोनों शहरों में खिलाड़ियों के मुकाबले और ट्रेनिंग करने के लिए 80 खेल स्थान तैयार किए गए हैं। इन खेलों का मोटो ‘एनर्जी ऑफ एशिया’ है। इन खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह जकार्ता के 55 वर्ष पुराने मुख्य स्टेडियम ‘गिलोरा बंग करेनो’ में करवाए जाएंगे। इन खेलों पर  लगभग 3.2 बिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान है। इन खेलों की टार्च रैली 17 जुलाई को पहले एशियन खेलों के आयोजन भारत मेजर ध्यान चंद नैशनल स्टेडियम से शुरू होगा। खिलाड़ियों के रहने के लिए जकार्ता के किमाओरान में 10 हैक्टेयर एरिया में खेल गांव बनाया गया है, जिसमें 7424 अपार्टमैंट होंगे, जिनमें खिलाड़ियों की मुख्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आओ, अब बात करते हैं 2018 के एशियन खेलों में भाग लेने जा रहे भारतीय दल की। अगर बात करें अब तक एशियन खेलों में भारत की कारगुज़ारी की तो अब तक हुए सभी एशियाड में हमारे देश के खिलाड़ियों ने इन खेलों में कुल 616 पदक (139 स्वर्ण, 178 रजत और 299 कांस्य) जीते हैं। अगर पिछले एशियाड की ओर देखा जाए तो 2014 (इन्चुइन) साऊथ कोरिया के एशियन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 57 (11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य) पदक जीते हैं और भारत इन खेलों में आठवें स्थान पर रहा था। चलो खैर, अब देखना होगा कि आने वाले एशियाड में भारतीय दल की कारगुज़ारी क्या रहती है। आओ, नज़र डालें इन खेलों में भारत के प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी दल की ओर इन खेलों में भारत ने 37 खेलों में कुल 541 खिलाड़ी भेजने का ऐलान कर दिया है। इनमें 297 पुरुष खिलाड़ी हैं और 244 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।