आज रक्षा औद्योगिक गलियारे की शुरुआत करेंगी रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण 

नई दिल्ली, 11 अगस्त - उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा औद्योगिक गलियारे की शुरुआत करेंगे। इस गलियारे को राज्य में रक्षा उत्पादन के लिए विकसित विशेष जोन बनाने के प्रयास के तहत बनाया गया है।