दिलप्रीत गैंग का आकाश नंदेड़ पुलिस मुकाबले में काबू 

रूपनगर, 11 अगस्त - (सतनाम सिंह सत्ती) - रूपनगर पुलिस के साथ गांव पथरेड़ी जट्टां के नज़दीक हुए एक मुकाबले में आज प्रातःकाल साढ़े 5 बजे गैंगस्टर दिलप्रीत का साथी हरजिन्दर सिंह उर्फ आकाश नंदेड़ काबू कर लिया गया, जोकि बीती रात श्री आनंदपुर साहिब से एक फॉर्चूनर कार छीनकर फरार हो गया था। डीएसपी वरिन्दरजीत सिंह ने बताया कि घटना बारे सूचना मिलने पर रूपनगर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। उन्होंने बताया कि छीनी गई कार में चालक का मोबाइल छूट गया था, जिसकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही थी। आज प्रातःकाल करीब साढ़े 5 बजे कार ने जब पथरेड़ी नाके पर रुकने का इशारा किया तो चालक ने गोलीबारी करके भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में जब पुलिस ने गोली चलाई तो वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत दबोच लिया गया। यह दिलप्रीत का नज़दीकी साथी था जोकि चंडीगढ़ के 39 सेक्टर सरपंच कत्ल कांड में शामिल था और पंजाब समेत अन्य राज्यों की  कई वारदातों में शामिल था। मुकाबले में आकाश की बाईं बाज़ू में गोली लगी है, जिसको सिविल अस्पताल रूपनगर में आरोपियों के इलाज के लिए बनाए विशेष कमरे में रखा गया है। बता दें कि आकाश पर 5 कत्ल केस और 13 -14 लूटपाट की वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। उसपर 5 लाख महाराष्ट्र 'में, 2 लाख रुपए चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस की तरफ से नगद इनाम रखा हुआ था।