श्रीलंका में 27 भारतीय मछुआरें गिरफ्तार 

कोलंबो, 11 अगस्त - श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछलियों को पकड़ने के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को उनकी नावों सहित डेल्फ्ट द्वीप से गिरफ्तार किया है। यह सभी मछुआरें तामिलनाडु से संबंधित हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है।