भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता वीएस नायपॉल का निधन  

नई दिल्ली, 12 अगस्त - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता सर वीएस नायपॉल का आज निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। नायपॉल के परिजनों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। उनका पूरा नाम विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल था। बता दें कि उनका पहला उपन्यास 'द मिस्टिक मैसर' साल 1951 में प्रकाशित हुआ था। 1990 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें नाइट की उपाधि से नवाजा।