केंद्रीय जेल फिरोजपुर का डिप्टी सुपरिटेंडेंट अरविंदरपाल सिंह भट्टी बर्खास्त
फिरोजपुर, 12 अगस्त - (जसविंदर सिंह संधू) - केंद्रीय जेल फिरोजपुर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अरविंदरपाल सिंह भट्टी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते जेल प्रशासन द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन विधायक सतिकार कौर गहिरी के पति जसमेल सिंह लाडी गहिरी और उसके साथियों को केंद्रीय जेल फिरोजपुर में घूमने की तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसका सख्त नोटिस लेते हुए अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पुलिस (चंडीगढ़) इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने तत्काल डिप्टी सुपरिटेंडेंट अरविंदरपाल सिंह भट्टी, जिके पास जेल सुपरिटेंडेंट का भी पदभार था, को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और जेल प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों के चलते बर्खास्त करने के आदेश जारी किये है।