जहां सशरीर विराजित हैं मां विंध्यवासिनी

विंध्य पर्वत पर विराजमान आदि शक्ति माता विन्ध्यवासिनी की महिमा अपरम्पार है। इनके गुणाें का बखान देवताआें ने भी किया है। भक्ताें का कल्याण करने के लिए सिद्धपीठ विंध्यांचल में सशरीर विराजित माता विंध्यवासिनी का धाम मणिद्वीप के नाम से विख्यात है। मां के धाम में दर्शन-पूजन करने से भक्ताें की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  विंध्य पर्वत की विशाल श्रृंखला को विंध्यांचल में ही पतित पावनी आदि गंगा स्पर्श करती हैं। इसी स्थान पर आदि शक्ति माता विंध्यवासिनी अपने पूरे शरीर के साथ विराजमान हैं जबकि देश के अन्य शक्ति पीठाें पर सती के शरीर का एक-एक अंग गिरा है। देश के तमाम स्थानाें पर शक्तिपीठ हैं तो विंध्याचल सिद्धपीठ के नाम से जाना जाता है। यहां माता महालक्ष्मी, महाकाली व महासरस्वती के तीनों रूपों में तीन कोण पर विराजमान होकर दर्शन देती हैं। तीनों देवियों के त्रिकोण के केन्द्र में भगवान शिव विराजमान हैं। विंध्य क्षेत्र को शिव शक्तिमय बना कर मां भक्ताें का कल्याण करती हैं। माता के त्रिकोण का दर्शन व परिक्रमा का विशेष माहात्म्य पुराणों में किया गया है। देश के कोने-कोने से आने वाले भक्त मातारानी के दर पर माथा टेकते हैं। ऋषियों-मुनियों के लिए सिद्धपीठ आदिकाल से सिद्धि पाने के लिए तपस्थली रहा है। देवासुर संग्राम के दौरान ब्रह्मा, विष्णु व महेश ने माता के दरबार में तपस्या कर जगत के कल्याण का वरदान मांगा था। सिद्धपीठ विंध्यांचल की महिमा अनंत है। विंध्य पर्वत की विशाल श्रृंखला को विंध्यांचल में ही पतित पावनी गंगा स्पर्श करती हैं। माता के धाम में पहुंचने वाले भक्त गंगा की पावन धारा में स्नान करके माता के धाम में दर्शन-पूजन करते हैं। 
गंगा नदी के तट पर शिवपुर नामक स्थान पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने पिता दशरथ का पिंडदान करने के बाद भगवान शिव की स्थापना कर विधिवत् पूजन-अर्चन किया गया था। राम द्वारा स्थापित विशाल शिवलिंग अपने सम्पूर्ण गुणों के साथ विराजमान विंध्य की महिमा बढ़ा रहे हैं। रामेश्वरम् महादेव का दर्शन करने से शिवधाम की प्राप्ति होती है, ऐसा जानकारों का मानना है। सिद्धपीठ विंध्याचल आदिकाल से ऋषियों-मुनियों के लिए तपस्थली रहा है। माता की आराधना तंत्र व मंत्र क्रिया से करने वाले साधकों का जमावड़ा हर नवरात्र में लगता है। माता की पंचोपचार विधि से पूजा की जाती है। माता विंध्यवासिनी मणिद्वीप में । इनके सर्वांग की पूजा की जाती है जबकि अन्य पीठों में इनके अंग की पूजा की जाती है। पुराणों में भी विंध्य क्षेत्र की महिमा का बखान किया गया है। गौर करें तो देश के तमाम मंदिरों में माता काली के सौम्य रूप का दर्शन मिलता है जबकि विंध्य पर्वत पर भक्तों को अभय प्रदान करने वाली माता काली के दिव्य रूप का दर्शन मिलता है। बताया जाता है कि देवता देवासुर संग्राम में भयभीत होकर आदि शक्ति की शरण में आये। उनकी करुण पुकार सुनकर माता ने रक्तासुर का वध करने के लिए अपना खड्ग और खप्पर उठा लिया। रक्तासुर का रक्त धरती पर पड़ते ही असुराें की फौज पैदा होती जा रही थी। तब देवी ने अपने मुंह को विशाल आकार दिया। अपनी जिह्वा निकाल कर रक्तासुर के रक्त का पान कर उस दुष्ट का वध किया। उसी रूप में कालीखोह में विराजमान माता काली के इस रूप का दर्शन करने से शत्रु पराजित होते हैं।  मार्कंडेय पुराण में देवी की महिमा का बखान करते हुए कहा गया है कि ‘यं यं चिन्त्यते कामं तं तं प्राप्नोति सर्वदा...’, भक्त जैसे-जैसे माता की आराधना करता है, वैसे-वैसे उसकी मनोकामनाएं सिद्ध होने लगती हैं। विंध्य क्षेत्र की महिमा अपरम्पार है जिसका वर्णन देवता भी नहीं कर पाए हैं। 


 -संतोष देवगिरी