राष्ट्रपति पुलिस मेडल से पंजाब के 15 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित

जालंधर, 14 अगस्त - आज़ादी दिवस 2018 में इस बार विशेष सेवाएं प्रदान करने के लिए देशभर में पुलिस आधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं  इस सूची में पंजाब के 15 पुलिस आधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल के साथ सम्मानित किया जा रहा है। इन पुलिस आधिकारियों में रजिन्दर नामदेउ डोके, एडीजीपी सुरक्षा पंजाब चंडीगढ़, सतीन्द्र सिंह एसएसपी एसबीएस नगर, सुखवंत सिंह गिल एआईजी पर्सोनल पंजाब चंडीगढ़, गुरप्रीत सिंह कमाडैंट, गुरमेज सिंह इंस्पेक्टर, भजन सिंह सब इंस्पेक्टर, मनमोहन सिंह एसआई, जुगल किशोर सब इंस्पेक्टर, चम्बा लाल सब इंस्पेक्टर, बीठल हरी सब इंस्पेक्टर, सतनाम सिंह सब इंस्पेक्टर, लखविन्दर सिंह एएसआई, रजनी देवी एएसआई, चंचल सिंह एएसआई, दीप कुमार हेड कांस्टेबल उल्लेखनीय हैं।