लुधियाना में मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय झंडा 

लुधियाना, 15 अगस्त - (पुनीत बावा) - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में राज्य स्तरीय समागम के दौरान राष्ट्रीय झंडा फहराया और पंजाब वासियों को संबोधित करते हुए उनको अगले साल श्री गुरू नानक देव जी की 550वीं जन्म शताब्दी पर जलियांवाले बाग़ की 100वीं वर्षगांठ सामूहिक रूप में मनाने का न्योता दिया।