इंग्लैंड के 14 छात्रों ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह से की मुलाकात

चंडीगढ़,15 अगस्त - इंग्लैंड से आये 14 छात्रों ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात की। इस मौके पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि छात्रों  का यह दौरा सकरात्मक रहेगा और इसके साथ इंग्लैंड में भारत और पंजाब के सिक्ख भाईचारे के बारे हो रहे गलत प्रचार को ख़त्म करने में मदद मिलेगी।