पंजाब: लुधियाना सिविल अस्पताल की  ओपीडी  में आग लगी 

लुधियान :16 अगस्त - लुधियाना के सिविल अस्पताल में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के OPD में शार्ट सर्कट की वजह से आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने का कारण एसी में हुआ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।