जालंधर में प्रवासी मज़दूर की बेरहमी से हत्या

जालंधर, 17 अगस्त - जालंधर में बीती रात एक प्रवासी मज़दूर की अज्ञात हमलावरों की ओर से तेजधार हथियारों से वार करके हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रंधावा मसन्दा इलाके में गौरव नामक 20 वर्षीय नौजवान अपने एक साथी के साथ एक किराये के कमरे में रहता था। उसके साथी ने बताया कि बीती रात को तीन अज्ञात लोग उसके कमरे में आए और उन्होंने गौरव पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गौरव की हत्या करने के बाद हमलावर वहां से फ़रार हो गए। फ़िलहाल इस पूरे मामले की थाना मकसूदां की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।