मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़, 17 अगस्त - कंडेल गांव में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मलबे के नीचे आने के कारण मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायल हुए लोगों को नज़दीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।