मुंबई में हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका 

मुंबई, 18 अगस्त - बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में खबरों में आया था कि प्रियंका ने निक जोनास से सगाई कर ली है। अब खबरों की मानें तो मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका हो गया है। बताया जा रहा है कि शाम को इस ख़ुशी में बड़ी पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।