केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

महल कलां,19 अगस्त - (अवतार सिंह अनखी) - आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब आ रहे हैं। केजरीवाल पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता स: काका सिंह के श्रद्धांजलि समागम में हिस्सा लेने के लिए 12:30 बजे गांव पंडोरी (बरनाला) पहुंचेगे। जिसको लेकर पंजाब पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए है। पुलिस ने गांव पंडोरी के समूह हथियार-धारकों के हथियार जमा करवा लिये गये है। पुुलिस आधिकारियों के अनुसार पंजाब पुुुलिस की ब्ल्यू बुक अनुसार जो-जो सुरक्षा प्रबंध एक सूबे के मुख्यमंत्री के दौरे के समय होने चाहिए, वह पूरी तरह मुकम्मल कर लिए गए हैं। इस दौरे के दौरान केजरीवाल के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद भगवंत मान, विपक्षी नेता हरपाल सिंह चीमा के इलावा सुखपाल सिंह खैहरा और समूह विधायक भी गांव पंडोरी पहुंचेंगे। आम आदमी पार्टी में चल रहे अंदरूनी विवाद के बाद पहली बार आज अरविंद केजरीवाल और सुखपाल सिंह खैहरा एक मंच पर दिखाई देेंगे।