निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से चार मज़दूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने कि आशंका 

खमाणों,19 अगस्त - (मनमोहन सिंह कलेर) - खमाणों के नजदीकी गांव लखनपुर में आज प्रातःकाल निर्माणाधीन एक शैलर की 20 -25 फुट लम्बी दीवार गिर गई। जिससे दीवार के मलबे के नीचे 15 -20 मज़दूर दबे गए, जिनमें से चार के शवों को बरामद कर सिविल अस्पताल खमाणों भेज दिया गया है। वहीं थाना प्रमुख खमाणों के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने राहत कार्यों के लिए मौके पर पहुंचे हैं और उनका कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।