हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगा शिअद - सुखबीर बादल

कुरुक्षेत्र : 19 अगस्त, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 90 सीटों पर हरियाणा में चुनाव लड़े जाएंगे। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भी शिरोमणि अकाली दल लड़ेगी। बादल ने कहा कि हरियाणा में अगर उनकी सरकार आती है तो 400 यूनिट हरियाणा के लोगों को बिजली फ्री में दी जाएगी। बादल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अगर उनकी सरकार आती है तो प्रदेश की लड़कियों को मोटरबाइक भी फ्री में दी जाएगी और पंजाब के समान ही हरियाणा के कर्मचारियों का वेतन भी पंजाब के समान होगा।