20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शुरू की हजयात्रा 

मक्का, 19 अगस्त (एजेंसी) : सऊदी अरब में आज 20 लाख से अधिक मुस्लिम श्रद्धालुओं ने वार्षिक हजयात्रा शुरू की। सवेरा होते ही हजयात्री इस्लाम के पवित्र स्थलों में एक मक्का पहुंचे। मक्का पहुंचने के बाद हज यात्री काबा का तवाफ करना शुरू करते हैं। काबा अल्लाह के घर और एक खुदा का एक रूपक है। दुनिया भर में मुसलमान इसकी तरफ मुंह कर के पांचो वक्त की अपनी नमाज अदा करते हैं। मक्का में इबादत के बाद हजयात्री अराफात पर्वत के इलाके में जाएंगे। यहीं पैगंबर मोहम्मद ने अपना आखिरी खुत्बा या प्रवचन दिया था। यहां से वे मुजदलिफा जाएंगे। सभी मुस्लमानों के लिए जीवन में एक बार हजयात्रा करना जरूरी होता है।