1.28 लाख भारतीय हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे 

जेद्दा, 18 अगस्त (भाषा) : वार्षिक हजयात्रा के लिए 1.28 लाख से अधिक भारतीय हजयात्री सऊदी अरब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कुल 1,28,702 भारतीय हजयात्रियों को सरकार ने हज कमेटी के जरिये हज के लिए सुविधा प्रदान की है। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार 466 उड़ानों के जरिये भारतीयों को वार्षिक हज के लिए लाया गया है जबकि आखिरी उड़ान शुक्रवार सुबह पहुंची। इस वर्ष भारत से रिकार्ड 1,75,025 मुस्लिम हज के लिए पहुंचे हैं। इस वर्ष हज पर आने वाले कुल हज यात्रियों में से 47 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। यह भारत से हज के लिए महिलाओं की सबसे अधिक संख्या है।