कांग्रेस से समझौते की बात बिल्कुल झूठ : केजरीवाल

बरनाला /महल कलां, 19 अगस्त (नरेन्द्र अरोड़ा, राजेन्द्र बांसल, प्रीतम सिंह दर्दी) : आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज महल कलां में विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता स्व: काका सिंह नमित अंतिम अरदास उपरांत विधायक पंडोरी के ग्रह में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि आगामी लोक सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का समझौता कांग्रेसी पार्टी के साथ हो रहा है, यह बिल्कुल झूठ है। आम आदमी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं कर रही। पंजाब में सुखपाल सिंह खैहरा को विरोधी पक्ष के नेता के पद से हटाने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे केजरीवाल को जब राज्य में आम आदमी पार्टी नेताओं और वर्करों के बीच पैदा हुए संकट संबंधित पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिवारों में आपसी झगड़े और गिले शिकवे होते रहते हैं, जल्दी ही इसको सुलझा लिया गया। जब उनको सुखपाल सिंह खैहरा सहित पार्टी के अन्य सांसद और नेताओं की उनके साथ नाराज़गी संबंधित पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी को वापस लाएंगे परन्तु साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जबरदस्ती उनको आपस में लड़ाना चाहते हैं। इस मौके पंजाब इंचार्ज और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया, सांसद भगवंत मान, विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक हलका बरनाला मीत हेयर, विधायक प्रो. बलजिन्दर कौर और अन्य विधायक भी मौजूद थे।केजरीवाल और खैहरा ने एक -दूसरे से बनाई रखी दूरी : विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता काका सिंह की अंतिम अरदास मौके बेशक अरविन्द केजरीवाल और सुखपाल सिंह खैहरा ने श्रद्धांजलि देने समय मंच ज़रूर सांझा किया परन्तु दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ आंख तक नहीं मिलाई। मंच का संचालन करते सांसद भगवंत मान ने सबसे पहले सुखपाल सिंह खैहरा को संबोधन करने के लिए बुलाया परन्तु खैहरा ने मंच से भगवंत मान का नाम तो जरूर लिया लेकिन अरविन्द केजरीवाल का स्टेज से नाम तक भी नहीं लिया। समागम में खैहरा अपने पक्ष से संबंधित विधायकों पिरमल सिंह खालसा, नाजर सिंह मानशाहिया, जगदेव सिंह कमालू, जय किशन रोड़ी और ज़िला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के साथ वी.आई.पी. गैलरी में श्री केजरीवाल और उनके साथियों से बहुत दूर बैठे रहे।