झारखंड में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, 11 आरोपी गिरफ्तार

रांची, 20 अगस्त - झारखंड के लोहरदगा जिले में कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार महली ने बताया कि इन लोगों को हिरही हर्रा टोली इलाके में एक पुलिस दल द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की उम्र 18 से 28 साल के बीच है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।