संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

लौंगोवाल, 20 अगस्त (सुखविन्द्र सिंह फुल्ल/ हरजीत शर्मा): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि जस्टिस रणजीत सिंह कमिशन को वह मान्यता नहीं देते क्योंकि इसके द्वारा तैयार की रिपोर्ट झूठ का पुलंदा है। स. बादल आज यहां संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 33वीं पुण्यतिथि के समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर कमेटी में इस मुद्दे पर विचार की जाएगी कि इस कमिशन प्रति पार्टी ने क्या करना है। इससे पहले पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि धोखा देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। संत लौंगोवाल से जो धोखा किया गया वह नई बात नहीं थी। पार्टी के महासचिव सुखदेव सिंह ढींडसा ने संत हरंचद सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि संतों की शहादत का कांग्रेस सरकार ने सम्मान नहीं किया। उनके साथ किए वादे पूरे नहीं किए गए। स. ढींडसा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब से धोखा किया है इसलिए पंजाब के लोगों को इस पार्टी से सावधान रहने की ज़रूरत है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने संतों की जीवनी से शिक्षा लेने की बात करते भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के पहुंचने का धन्यावाद किया। पार्टी के सीनियर उपाध्यक्ष प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने संतों को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी का एक ही एजेंडा पंजाब को बर्बाद करना है।  पूर्व वित्त मंत्री परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने विभिन्न उदाहरण देकर कांग्रेस की पंजाब विरोधी नीतियों का खुलासा किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष स. इकबाल सिंह झूंदा ने गर्मी के बावजूद पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे हुए बड़े इक्ट्ठ को अकाली दल प्रति लोगों का विश्वास बताया। संतों को श्रद्धांजलि भेंट करने वालों में पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, पूर्व मंत्री महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल, बाबू प्रकाश चंद गर्ग, संत बलवीर सिंह घुन्नस, विरनजीत सिंह गोल्डी, गुरबचन सिंह बची, रविन्द्र सिंह चीमा प्रांतीय अध्यक्ष आढ़ती एसो. सुरिन्द्रपाल सिंह सिबीया, हरी सिंह नाभा, गगनजीत सिंह बरनाला, फरजाना आलम, रामपाल सिंह बहनीवाल, तेजिन्द्र सिंह संघरेड़ी अध्यक्ष अध्यापक दल, भाजपा नेता जतिन्द्र कालड़ा, सुखवंत सिंह धनौला, सतगुरू सिंह नमौल, कुलवंत सिंह कंता, जगवंत सिंह जग्गी आदि शामिल थे।