बिजली चोरी रोकने हेतु लगेंगे स्मार्ट मीटर : कांगड़

मोगा, 20 अगस्त (सुरिन्दरपाल सिंह/गुरतेज सिंह/अशोक बांसल) : समूचे पंजाब में बिजली की चोरी को रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जहां बिजली की चोरी रुकेगी वहीं पावरकाम के दफ्तरों में बैठे ही खपतकारों द्वारा की जा रही खपत बारे भी जानकारी की साथ-साथ मिलती रहेगी। इन विचारों का प्रकटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने विशेष तौर पर ‘अजीत समाचार’ के उप-कार्यालय मोगा पहुंच कर बातचीत दौरान किया। इस से पहले वह प्रसिद्ध समाज सेवी सुखजिन्दर सिंह काका बलखंडी के घर गए जहां उन्होंने परिवार के साथ अपना दुख-सुख सांझा किया। गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने कहा कि बिजली विभाग में कर्मचारियों की जो कमी महसूस हो रही थी उसे भी जल्दी पूरा किया जा रहा है और अभी-अभी पटियाला में 4 हज़ार कर्मचारी और 622 कर्मचारी बठिंडा में भर्ती किए जा चुके हैं और जल्दी ही समूचे पंजाब में कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। कांगड़ ने कहा कि पिछले लम्बे समय से जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी दौरान मारे गए उन के आशरितों को नौकरियां देने की प्रक्त्रिया शुरू कर दी गई है जिस में से 400 केस पके तौर पर पास कर दिए गए हैं।