इटली में बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत
मिलान, 21 अगस्त - (इन्द्रजीत सिंह लुगाना) - इटली के ज़िला कलाबरिया में पड़ते पलिनो नेशनल पार्क में गहरी पहाड़ी के किनारे बाढ़ आने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण इटली में बीते दिन तेज़ बारिश के बाद पानी का स्तर बढ़ने के कारण यह हादसा घटित हुआ। राष्ट्रीय सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने कहा कि 18 लोगों को बचा लिया गया है और 6 लोग घायल हुए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने लोग लापता हैं और राहत कार्य जारी हैं। पलिनो नेशनल पार्क का कुछ हिस्सा तंग होने के कारण राहत और बचाव कर्मचारी रस्सी के सहारे उस जगह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। घायल सभी लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला गया और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ़्ते उत्तरी इतालवी बंदरगाह शहर जेनोआ में एक पुल ढह गया, जिस कारण 43 लोग मारे गए थे।