कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का निधन

मुंबई, 22 अगस्त - कांग्रेस के दिग्गज नेता व राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थिति एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। सत्यजीत तांबे पाटिल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि गुरुदास कामत का असमयिक निधन उनके लिए निजी क्षति है।