मणिपुर के मुख्यमंत्री को मारने की योजना बना रहा माओवादी गिरफ्तार 

नई दिल्ली, 29 अगस्त - मणिपुर के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को जान से मारने की योजना बना रहे एक संदिग्ध माओवादी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए माओवादी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक ओइनम इबोचौबा सिंह नामक उक्त माओवादी मणिपुर के पाबंदी शुदा संगठन 'कांगलैपक साम्यवादी पार्टी' का कमांडर है और उसने ख़ुद को इसका चेयरमैन भी बताया है। उसने मणिपुर के मुख्यमंत्री और अन्य तीन मंत्रियों को जान से मारने की धमकियां दीं थीं।