गोली चलाने का आदेश किस ने दिया था - जाखड़ का सुखबीर को सवाल

चंडीगढ़, 29 अगस्त - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने आज अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अकाली दल के प्रधान और सरकार के होते हुए भी गृहमंत्री के तौर पर फ़ेल हो गए। उन्होंने सुखबीर बादल को सवाल करते हुए कहा कि वह यह बताएं कि बेअदबी मामले के बाद हुए गोलीकांड में गोली चलाने का आदेश किस ने दिया था, मुख्यमंत्री बादल ने या फिर गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने।