इलाज के लिए दोबारा अमेरिका जाएंगे मनोहर पर्रिकर 

नई दिल्ली, 29 अगस्त - गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बीमारी के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गोवा में विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि पर्रिकर इलाज के लिए आज शाम अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उन्हें स्वस्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां पैदा हो गई हैं। सावंत ने बताया कि 62 वर्षीय मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।