51 साल की उम्र में जैन मुनि तरुण सागर का निधन

नई दिल्ली, 01 सितंबर - जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के शाहदरा के कृष्णानगर में अंतिम सांस ली। दरअसल, उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है उन पर दवाओं का असर होना बंद हो गया था।