राहुल गांधी आज नेपाल से शुरू करेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा

नई दिल्ली, 01 सितंबर - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर शुक्रवार नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे नेपाली मीडिया के अनुसार, कांग्रेस प्रमुख दोपहर करीब दो बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे और एक होटल में चले गए ऐसा माना जा रहा है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल के जरिए मानसरोवर जाएंगे राहुल गांधी (48) उस दिन यहां पहुंचे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौटे हैं। दरअसल अप्रैल में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में खराबी आने के बाद उन्होंने कैलाश जाने की इच्छा जताई थी।