कर्नाटक पालिका चुनावः कांग्रेस को 982, BJP को 929 और JDS को 375 सीटें

बेंगलुरू, 3 सितंबर | कर्नाटक के 105 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव के लिए हो रही मतगणना के परिणाम के अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 22 में से 10 जिलों में अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने यह जानकारी दी।